![CCTV के जरिये अय्याशी के लिए महिलाओं को चुनता था परमानंद CCTV के जरिये अय्याशी के लिए महिलाओं को चुनता था परमानंद](https://www.ibmnews24.com/uploads/img/parmanand-baba-9379689791.jpg)
लखनऊ। एक और अय्याश बाबा का आज खेल खत्म हो गया। जी हां यूपी के बाराबंकी में नि:संतान महिलाओं को बच्चे पैदा कराने के नाम पर हवस का गंदा खेल खेलने वाला ढ़ोंगी राम शंकर तिवारी उर्फ परमानंद बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परमानंद पर 12 केस दर्ज किए गए हैं।
परमानंद पर 100 महिलाओं के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। वो पहले महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता था और फिर उनका एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने बाबा के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं।
बाराबंकी के एसएसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि परमानंद सीसीटीवी कैमरे के जरिए महिलाओं पर नजर रखता था। इसी के माध्यम से वो अय्याशी के लिए अपना टारगेट चुनता था। जो महिला उसे पसंद आती थी उसे शिकार बनाने के लिए जाल फैलाता था।
इतना ही नहीं वो महिलाओं को वीडियो बना लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। अब्दुल हमीद ने बताया कि अभी कई और शिकायतें भी आ रही हैं, बाबा के कुछ और करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
पिछले दिनों पीड़ित महिला और आरोपी परमानन्द का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में बाबा की आवाज आ रही थी। बाबा के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है जिसमें बाबा महिलाओं के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए देखा जा सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।