होम हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

शिक्षा

हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

लखनऊ, 24 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस की कक्षा-8 की मेधावी छात्रा खुशी सक्सेना ने इण्टरनेशनल हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह ओलम्पियाड हमिंगबर्ड एजूकेशन प्राईवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ओलम्पियाड में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खुशी ने शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सीएमएस छात्रा के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top