होम जापान के साथ असैन्य परमाणु करार करेगा भारत

विदेश

जापान के साथ असैन्य परमाणु करार करेगा भारत

तोक्यो. इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इससे जहां इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक व सुरक्षा संबंध मजबूत होगा वहीं अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारत में परमाणु संयंत्र लगाना और सुगम हो जायेगा।

उल्लेखनीय है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे पिछले साल दिसंबर में भारत की यात्रा पर आये थे तो दोनों देशों में असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए व्यापक सहमति हुई थी। लेकिन कुछ मुद्दे लंबित होने के कारण इस समझौते पर अभी हस्ताक्षर नही हो पाए हैं। जापान के प्रमुख अखबार योमियुरी शिंमबुन ने रविवार को खबर दी कि मोदी व आबे शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

इस संधि से जापान द्वारा भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी के निर्यात का मार्ग प्रशस्त होगा। जापान के साथ इस तरह का समझौता करने वाला भारत पहला देश होगा जिसने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मोदी 11 नवंबर से जापान की यात्रा पर पहुँच रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top