होम पाकिस्‍तान का दावा भारत बना रहा सीक्रेट न्‍यूक्लियर सिटी

विदेश

पाकिस्‍तान का दावा भारत बना रहा सीक्रेट न्‍यूक्लियर सिटी

दुनिया रोके भारत को : पाक

पाकिस्‍तान का दावा भारत बना रहा सीक्रेट न्‍यूक्लियर सिटी

इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान ने दावा किया है कि भारत एक सीक्रेट न्‍यूक्लियर सिटी बना रहा है और भारत ने परमाणु हथियारों का जखीरा तैयार किया है। पाक के अनुसार इस जखीरे की वजह से क्षेत्रीय असंतुलन की स्थिति पैदा होगी। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नफीस जकारिया ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने इस प्रेस कांफ्रेंस में भारत के रक्षा ढांचे पर भी चिंता जाहिर की है। जकारिया ने कहा भारत एक सीक्रेट न्‍यूक्लियर सिटी बना रहा है। भारत ने कई तरह के परमाणु हथियार जमा कर लिए है जिससे क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन को खतरा पैदा हो गया है।

जकारिया ने दावा भी किया कि भारत इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रीय असंतुलन की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्‍होंने अंतराष्‍ट्रीय समुदाय से इस बात पर ध्‍यान देने धरने को कहा। और कहा भारत को पारंपरिक और गैर-पारंपरिक हथियारों का विस्‍तार करने से रोकना होगा। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि पाक को अलग-थलग करने की असफल कोशिशों में भारत का असली रंग सबके सामने आ गया है।

भारत को ठहराया आतंकवाद का दोषी-
जकारिया के मुताबिक पाक हमेशा से पड़ोसियों के साथ शांति बनाए रखने के सिद्धांत पर कायम रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाक हमेशा से बातचीत का इच्छुक रहा है और कई कोशिशें भी कीं लेकिन भारत ने उन कोशिशों पर हर बार पानी फेर दिया है। भारत ने कभी कोशिशों का सकारात्‍मक तौर पर जवाब नहीं दिया। जकारिया का कहना था कि बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की जगह भारत ने हमेशा से दुश्‍मनों वाला बर्ताव दिखाया है। जकारिया ने भारत पर LOC पर सीजफायर समझौते के उल्‍लंघन का आरोप भी लगाया है। उन्‍होंने कहा कि पाक में गतिविधियों को संचालित करने के लिए भारत की ओर से आतंकियों को आर्थिक मदद दी जाती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top