होम नासा ने 7 नए ग्रह ढूंढ़ने का किया दावा जिनमें 3 पर जीवन संभव

विदेश

नासा ने 7 नए ग्रह ढूंढ़ने का किया दावा जिनमें 3 पर जीवन संभव

नासा ने 7 नए ग्रह ढूंढ़ने का किया दावा जिनमें 3 पर जीवन संभव

नासा ने 7 नए ग्रह ढूंढ़ने का किया दावा जिनमें 3 पर जीवन संभव

नई दिल्ली. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इतिहास रचते हुए पृथ्वी जैसे ही 7 नए ग्रह खोज निकालने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इनमें से 3 पर जीवन संभव हो सका। नासा की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है। बताया गया कि वैज्ञानिकों को नए सौरमंडल के अस्तित्‍व का पता चला है। नासा के मुताबिक हमारे सौरमंडल के बाहर आवासीय जोन में एक तारे के इर्द-गिर्द धरती के आकार के सात नए ग्रह मिले हैं। नासा ने इसे नया रिकॉर्ड करार देते हुए कहा कि स्पिट्जर स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने पाया कि ये ग्रह आकार में पृथ्‍वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं।

इस विशेष खोज में जुटे वैज्ञानिकों के मुताबिक नए खोजे गए पृथ्वी के आकार के ये सात ग्रहों में से तीन ग्रह एक स्टार के इर्द-गिर्द हैं। इस स्‍टार का नाम TRAPPIST-1 है। जो हमारी धरती से करीब 40 प्रकाश वर्ष दूर है। तीन ग्रहों के एक स्टार के इर्द-गिर्द होने से इस बात की संभावना है कि यहां पानी हो सकता है। अगर यहां पानी पाया जाता है तो यहां जीवन की संभावना हो सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नए सोलर सिस्टम की खोज की है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक पहला मौका है जब सभी प्लेनेट एक स्टार के आस-पास मौजूद हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप जैसे रिजल्ट इस बार आए ये बेहद चौंकाने वाले हैं। इससे पहले इस तरह के रिजल्ट कभी नहीं देखे गए। फिलहाल की नजरें इस नए प्लेनेट में पानी की तलाश करने पर है। अगर यहां पानी मिलता है तो जीवन की संभावना बढ़ सकती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top