होम ट्रेन में सोई लड़की को गलत तरीके से छुआ, हुआ गिरफ्तार

देश

ट्रेन में सोई लड़की को गलत तरीके से छुआ, हुआ गिरफ्तार

एक ट्वीट पर पहुंच गई पुलिस और किया गिरफ्तार

ट्रेन में सोई लड़की को गलत तरीके से छुआ, हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर. नई दिल्ली से जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक 50 वर्षीय व्यक्ति कथित तौर पर लड़की से बदतमीजी कर रहा था। इस घटना के बारे में जैसे ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु को जानकारी मिली तो तेजी से कार्रवाई की गई और छेड़छाड़ करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना गुरुवार की है जब लड़की अकेली ही ट्रेन से सफर कर रही थी। लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वह सोई हुई थी तो आरोपी ने कथित तौर पर गलत तरीके से उसे छुआ जिसके वजह से लड़की उठ गई और फिर उसने विरोध जताया।

लड़की ने अपने साथ हुई घटना को फेसबुक पर शेयर कर दिया। उसके बाद लड़की के एक मित्र ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को एक ट्वीट भी कर दिया जिसके बाद सुरेश प्रभु के आदेश पर मदद भेजी गई। आरोपी 50 वर्षीय शख्स की पहचान बानी प्रसाद मोहंती के रूप में की गई है। टीटीई और आरपीएफ की एक टीम ने इस शख्स को टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया और टाटा नगर की जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) को सौंप दिया।

बानी प्रसाद मोहंती ओडिशा के खुर्दा का रहने वाला है जो एक सरकारी कर्मचारी है। इसके खिलाफ फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक ट्वीट में कहा- जब हमारी महिला यात्रियों की सुरक्षा की बात आएगी तो कोई समझौता नहीं हो सकता। रेल मंत्री के इस कदम की न केवल सोशल मीडिया पर बल्कि हर तरफ सराहना हो रही है। ट्विटर के जरिए मदद पहुंचाने की वजह से लगातार सरकार की वाहवाही होती रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top