होम सौंपी गई 271 अवैध भारतीय प्रवासियों की लिस्‍ट पर सुषमा ने की नामंजूरी

देश

सौंपी गई 271 अवैध भारतीय प्रवासियों की लिस्‍ट पर सुषमा ने की नामंजूरी

अमेरिका ने भारत को सौंपी 271 ऐसे भारतीयों की लिस्‍ट जो अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। भारत ने कहा ट्रंप प्रशासन भारतीयों को निशाना बना रहे है। सुषमा स्‍वराज ने कहा लिस्‍ट स्‍वीकार नहीं किया जायेगा |

सौंपी  गई 271 अवैध भारतीय प्रवासियों की लिस्‍ट पर  सुषमा ने की नामंजूरी

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनके प्रशासन ने अब भारतीयों को निशाना बनाते हुए भारत को 271 अवैध प्रव‍ासियों की एक लिस्‍ट सौंपी गई है। यह 271 भारतीय ऐसे भारतीय हैं जो अवैध तरीके से अमेरिका में बसे हैं। इस मसलो पर भारत की ओर से जो जवाब दिया गया है उससे साफ मालूम पड़ता है कि अब अमेरिका और भारत के बीच विवाद शुरू हो गया है।

ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि 271 लोग भारत के अवैध प्रवासी हैं। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने साफ-साफ कहा है कि लिस्‍ट भारत को मंजूर नहीं होगी जब तक भारत को इस मसले पर और अधिक जानकारी नहीं मिल जाती है | अमेरिका से और ज्‍यादा जानकारी मांगी गई है। भारत सरकार का कहना है कि जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही उन्‍हें अमेरिका से भेजे जाने के लिए इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इस पूरे मसले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ समय पहले कहा था कि भारत को जो आंकड़ें मुदी गयी हैं उनमें से 271 मामलों का समाधान नहीं हुआ है। हालांकि इन मामलों की कोई जानकारी नहीं दी गई है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top