होम गुरदासपुर से विनोद खन्ना की सीट पर अक्षय लड़ सकते है सांसद का चुनाव

देश

गुरदासपुर से विनोद खन्ना की सीट पर अक्षय लड़ सकते है सांसद का चुनाव

गुरदासपुर से विनोद खन्ना की सीट पर अक्षय लड़ सकते है सांसद का चुनाव

गुरदासपुर से विनोद खन्ना की सीट पर अक्षय लड़ सकते है सांसद का चुनाव

चंडीगढ़ : गुरदासपुर-पठानकोट लोकसभा सीट से अक्षय कुमार बीजेपी के कैडिडेंट हो सकते हैं। यह सीट विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई है। विनोद की दूसरी पत्नी कविता का नाम भी चर्चा में है। आपको बता दें कि विनोद खन्ना का 27 अप्रैल को निधन हो गया था।अक्षय कुमार को हाल में रुस्तम फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं शहीद जवानों की मदद के लिए भी आगे आए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी से नजदीकियों की वजह से उन्हें टिकट मिल सकती है।

पंजाब में बीजेपी के जिला महामंत्री विजय वर्मा ने कहा "वैसे यहां से कविता एकदम सही कैंडिडेट रहेगी। बावजूद इसके पार्टी जिसे टिकट देगी हम उसका साथ देंगे।"गुरदासपुर-पठानकोट सीट के लिए लोकल के नेता भी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि बाहरी किसी शख्स का यहां विरोध हो सकता है। बिजनेसमैन स्वर्णसिंह सलारिया पूर्व एमएलए अश्विनी शर्माजगदीश साहनी और अविनाश राय खन्ना का नाम भी सामने आ रहा है।

यूपी और दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद यहां के सभी नेताओं को लगता है कि इसका असर यहां के उपचुनाव में भी दिखेगा। इसलिए सभी टिकट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं।
1997 में बीजेपी की सदस्यता ली।
1998 में गुरदासपुर सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते।
1999 में दोबारा इसी सीट से जीते।
2002 में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री बने।
  2004 में तीसरी बार भी गुरदासपुर सीट से सांसद बने।
  2009 में विनोद को यह सीट गंवानी पड़ी।
  2014 में चौथी बार फिर उन्होंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top