होम आज जारी हुआ 200 का नया Note

अर्थ व बाजार

आज जारी हुआ 200 का नया Note

देश में पहली बार 200 रुपए का नोट जारी किया गया है। जिसे लेने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोग 200 रुपए और 50 रुपए का नया नोट लेने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में लंबी-लंबी कतारों में लगे देखे गए। भारतीय रिजर्व बैंक ने 200 रुपये का नया नोट शुक्रवार को जारी किया।

केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को 200 रुपए के नोट का सैंपल जारी किया था। इस नए नोट में पीछे की ओर सांची स्तूप का रूपांकन है। इस नोट की पृष्ठभूमि चमकते पीले रंग की है। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। यह नोट चुनिंदा रिजर्व बैंक कार्यालयों तथा कुछ बैंकों से जारी किया गया।

नोटबंदी के बाद 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। 2000 रुपए के नोट का छुट्टा करवाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। 200 रुपए के नोट आने से लोगों को सहूलियत होगी। सरकार ने 50 रुपए का भी नया नोट जारी किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top