होम एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, माँ और चारों बच्चें हैं पूरी तरह से स्वस्थ

राज्यउत्तर प्रदेश

एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, माँ और चारों बच्चें हैं पूरी तरह से स्वस्थ

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने अस्पताल में चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया

 एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, माँ और चारों बच्चें हैं पूरी तरह से स्वस्थ

एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, माँ और चारों बच्चें हैं पूरी तरह से स्वस्थ 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने अस्पताल में चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला और चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शुरुआत में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन उन्होंने हाईटेक तकनीकी की मदद से उसे दूर कर दिया।

पहले से ही पता था चार बच्चें हैं गर्भ मे-

जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई को रात तीन बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आनन-फानन में उनको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया। महिला की हालत काफी गंभीर थी और अल्ट्रासाउंड के दौरान ही चार बच्चे पेट में होने की बात पता चल गई थी। ऐसे में तुरंत डॉक्टर उसे ऑपरेशन थिएटर लेकर गए और सारी तैयारियां शुरू हुईं। रात होने के बावजूद वरिष्ठ स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोड़ा और उनकी टीम अस्पताल पहुंची। साथ ही महिला का सफल ऑपरेशन किया। 

वहीं अस्पताल प्रबंधन ने वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन दुबे को भी बुला लिया था, जो ऑपरेशन के दौरान वहां पर मौजूद रहे। जन्म के तुरंत बाद उन्होंने चारों बच्चों की जांच की, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। डॉक्टर के मुताबिक ये एक जटिल मामला है, ऐसे में बच्चों पर खतरा बना रहता है। जिस वजह से डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। चार बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल है। 

क्या रहता है खतरा?

डॉ. शशि ने बताया कि इस स्थिति को काब्रुप्लेट्स कहा जाता है। 20 साल पहले भी उन्होंने ऐसा मामला देखा था, जहां एक महिला ने चार बच्चे को जन्म दिया। उस दौरान महिला की डिलिवरी प्रेग्नेंसी के छठे महीने में ही हो गई थी। तब उतने उन्नत किस्म के उपकरण नहीं थे, जिस वजह से महिला की मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक जब कोई महिला इस स्थिति से गुजरती है, तो उसको ब्लड प्रेशर और डायबिटीज होने का खतरा रहता है। साथ ही उनको नींद ना आना, थकान जैसी समस्याएं भी होती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top