होम पाकिस्‍तान को धूल चटाने वाले एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह का 98 साल की उम्र में निधन

देश

पाकिस्‍तान को धूल चटाने वाले एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह का 98 साल की उम्र में निधन

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की दिल का दौड़ा पड़ने से उनकी मौत हो गई। आज दिल का दौड़ा पड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मार्शल अर्जन सिंह को देखने के लिए पहुंचे थे।

पाकिस्‍तान को धूल चटाने वाले एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह का 98 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली. भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की दिल का दौड़ा पड़ने से उनकी मौत हो गई। आज दिल का दौड़ा पड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मार्शल अर्जन सिंह को देखने के लिए पहुंचे थे। 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। PM मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। PM मोदी ने कहा है कि देश उनके योगदान को और देश के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखेगा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण उन्हें देखने के लिए पहुंची थीं। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि शनिवार सुबह मार्शल अर्जन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मार्शल अर्जन सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जन सिंह को देखने अस्पताल पहुंचे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

PM मोदी ने किया ट्वीट -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बताया कि भारतीय एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह की गंभीर हालत की सूचना मिलते ही उन्हें देखने रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल पहुंचा। मैंने उनके परिवार से भी मुलाकात की। मार्शल अर्जन सिंह के जल्दी ठीक होने के लिए हम सभी कामना कर रहे हैं। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा -

केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को दिल का दौरा पड़ने की शिकायत के बाद शनिवार सुबह अस्पताल लाया गया था । निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के एकमात्र ऐसे अधिकारी थे, जिन्हें साल 2002 फील्ड मार्शल के बराबर फाइव स्टार रैंक देकर प्रमोशन दिया गया था। भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गयाथा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top