होम अमित शाह आज कासगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

सियासत

अमित शाह आज कासगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज कासंगज में वृज क्षेत्र के पार्टी के बूथस्तर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे। पार्टी के उपाध्यक्ष और प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

अमित शाह आज कासगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज कासंगज में वृज क्षेत्र के पार्टी के बूथस्तर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे।  पार्टी के उपाध्यक्ष और प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। बैठक के बाद शाह करीब 4 बजे लखनऊ आकर प्रदेश पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। वह पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि शाह पूर्वान्ह 11 बजे कासगंज के बडा पठार मैदान में बूथ स्तर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे। हाल ही में पार्टी ने बरेली क्षेत्र को भी वृज क्षेत्र में शामिल कर लिया है। 

इस बीच, कासगंज में आई तेज आंधी से कार्यक्रमस्थल पर पंडाल होर्डिंग्स आदि गिर गए हैं। उन्हें फिर से ठीक किया जा रहा है। इससे पहले 4 जून को शाह ने कानपुर में बुन्देलखंड और कानपुर क्षेत्र के बूथस्तर के पदाधिकारियों को सम्बोधित किया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top