
ज्योतिष के अनुसार किसी भी कार्य को करने के लिए अलग अलग दिन मान्य होता है।और किस वार को कौन सा काम जरूर करना चाहिए। तो आइये जानते है की किस दिन तेल लगाना चाहिए और कब नहीं-
सोमवार- सोमवार को तेल लगाने से चेहरे पर कांति आती है। बालों के लिए भी इसी दिन तेल लगाना उत्तम माना गया है।
मंगलवार- मंगलवार को तेल लगाने से बीमारी के घर में आने की आशंका रहती है।
बुधवार- बुधवार को तेल लगाने से सुख, सौभाग्य और सुंदरता में वृद्धि होती है।
गुरुवार - गुरुवार को हरगिज़ तेल न लगाएं, इस दिन तेल लगाने से घर में गरीबी आती है।
शुक्रवार - शुक्रवार को भी तेल लगाने से बचें, किसी बड़े काम में नुकसान हो सकता है।
शनिवार- शनिवार को तेल लगाना बड़ा शुभ माना गया है। इस दिन तेल लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।