होम राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद बेबी रानी मौर्य बनीं BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

समाचारदेश

राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद बेबी रानी मौर्य बनीं BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया।

राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद बेबी रानी मौर्य  बनीं  BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया है। उनके अलावा दिलीप घोष को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद बेबी रानी मौर्य बनीं BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दो हफ्ते पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ये कयास लगाये जा रहे थे कि वो उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन उससे पहले सोमवार को उन्हें बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। जिसके तहत बेबी रानी मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा दिलीप घोष को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

आगरा की मेयर भी रह चुकीं हैं बेबी रानी मौर्य-

दरअसल बेबी रानी मौर्य दलित समाज से आती हैं। साथ ही वो आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण विभाग से जुड़कर लोगों की बहुत सेवा की। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी बतौर दलित चेहरा उन्हें यूपी चुनाव में उतार सकती है।

अगस्‍त 2018 को उत्तराखंड के राज्‍यपाल के रूप में ग्रहण की थीं शपथ-

बेबी रानी मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 में हुआ था। 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ वो कोषाध्यक्ष रहीं। बाद में साल 2002 में वो राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी बनीं। उन्होंने 27 अगस्‍त 2018 को उत्तराखंड के राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top