होम CMSछात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए मेजरजनरल राजीव शर्मा को भेंट की15,000 राखियाँ

राज्यउत्तर प्रदेश

CMSछात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए मेजरजनरल राजीव शर्मा को भेंट की15,000 राखियाँ

CMSछात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए मेजरजनरल राजीव शर्मा को भेंट की15,000 राखियाँ

CMSछात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए मेजरजनरल राजीव शर्मा को भेंट की15,000 राखियाँ

लखनऊ, 17 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तत्पर देश के जवानों के लिए बड़े ही स्नेह व गर्व के साथ 15000 राखियाँ भेजी हैं। सी.एम.एस. में अध्ययनरत 55000 छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करते ुहुए विद्यालय की 14 छात्राओें ने आज सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के नेतृत्व में भारतीय सेना के मेजर जनरल श्री राजीव शर्मा, जी.ओ.सी., मध्य यूपी सब एरिया, को राखियाँ भेंट की और इन राखियों को देश सुरक्षा में तैनात वीर जवानों तक पहुँचाने का अनुरोध किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

      श्री शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एक अनौपचारिक बातचीत में सी.एम.एस. छात्राओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने घरों से दूर रह रहे वीर जवानों के लिए राखियां भेज कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारी चाहत है कि आने वाले रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी ये राखियाँ देश के बहादुर सैनिकों के हाथों पर बांधी जाये। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर

सी.एम.एस. छात्राओं द्वारा प्रेषित ये राखियाँ देश के वीर जवानों के प्रति किशोर व युवा पीढ़ी का स्नेह व सम्मान है। मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. छात्र-छात्राएं अपने सामाजिक कार्यो व दायित्वों के प्रति काफी सजग व संकल्पित हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top