होम सी.एम.एस. छात्रा इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राईज-2018 हेतु नामित

शिक्षा

सी.एम.एस. छात्रा इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राईज-2018 हेतु नामित

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-8 की छात्रा शगुन त्रिपाठी को ‘इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राईज-2018’ हेतु नामित किया गया है, जो कि लखनऊ ही नहीं अपितु देश व प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस पुरस्कार हेतु शगुन त्रिपाठी का नाम विद्यालय द्वारा किड्स राइट्स फाउण्डेशन...

सी.एम.एस. छात्रा इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राईज-2018 हेतु नामित

लखनऊ, 22 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-8 की छात्रा शगुन त्रिपाठी को ‘इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राईज-2018’ हेतु नामित किया गया है, जो कि लखनऊ ही नहीं अपितु देश व प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस पुरस्कार हेतु शगुन त्रिपाठी का नाम विद्यालय द्वारा किड्स राइट्स फाउण्डेशन, नीदरलैण्ड को अग्रसारित किया गया था। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस पुरस्कार हेतु पूरे विश्व से मात्र 109 बच्चों को नामित किया गया है, जिनमें सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा शगुन त्रिपाठी भी शामिल है। ‘इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राईज’ किड्स राइट्स फाउण्डेशन, नीदरलैण्ड के तत्वावधान में उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बाल अधिकारों हेतु अदम्य साहस एवं बहादुरी की मिसाल कायम की है। इस वर्ष यह पुरस्कार 20 नवम्बर को दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में प्रदान किया जायेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर कार सवार पाँच युवकों ने स्कूल जा रही एक बालिका को अगवा करने का प्रयास किया तथापि शगुन ने अपने परिवारवालों की मदद से उस बालिका को उन युवकों के चंगुल से छुड़ाकर बहादुरी व साहस की एक मिसाल कायम की थी। शगुन के इस साहस एवं वीरता हेतु उसे लखनऊ एवं सीतापुर के जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया था तथापि लखनऊ प्रशासन द्वारा ‘ब्रेवरी अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया था।

श्री शर्मा ने बताया कि शैक्षिक क्षेत्र में बुलन्दियों का झंडा गाड़ने के साथ ही सी.एम.एस. छात्रों ने सामाजिक क्षेत्र में भी मिसाल कायम की है तथापि सामाजिक उत्थान के प्रत्येक क्षेत्र में सी.एम.एस. छात्र सदैव अग्रणी रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध करके उनका मानवीय दृष्टिकोण विकसित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ मानव सेवा जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top