होम कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने कहा EVM से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है

दिल्ली

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने कहा EVM से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है

नई दिल्ली : पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर EVM से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते।

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने कहा EVM  से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है

न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा अगर EVM से छेड़छाड़ की गई होती तो मैं यहां नहीं बैठा होता। यहां अकाली होते।पूर्व कानून मंत्री वीरप्पपा मोईली के बाद अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दूसरे सीनियर नेता हैं जो EVM के बचाव में अपने शब्द कहे जबकि कांग्रेस का आरोप है कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है।पंजाब में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार सफलता हासिल की है। 117 सीटों में से 77 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर एक दशक से सत्ता में काबिज अकाली बीजेपी गठबंधन को हराया था |

कांग्रेस दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर आरोप लगा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ हुई जिससे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी को विधानसभा चुनाव जीतने में मदद मिली।कांग्रेस ने मांग की है कि EVM की जगह पुराने बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top