होम बलात्कारी बाबा राम रहीम को CBI कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

देश

बलात्कारी बाबा राम रहीम को CBI कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

साध्वियों से रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा का ऐलान हो गया है। विशेष सी.बी.आई. कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई है। बता दें, रोहतक में ही सी.बी.आई. की विशेष अदालत लगाई गई थी। राम रहीम को ये सजा साध्वी यौन शोषण मामले में सुनाई गई है।

बलात्कारी बाबा राम रहीम को CBI कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

साध्वियों से रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा का ऐलान हो गया है। विशेष सी.बी.आई. कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई है। बता दें, रोहतक में ही सी.बी.आई. की विशेष अदालत लगाई गई थी। राम रहीम को ये सजा साध्वी यौन शोषण मामले में सुनाई गई है। कोर्ट रूम में दोषी राम रहीम सहित 9 लोग मौजूद थे।

रोहतक रेंज में 100 लोगों को हिरासत में लिया: IG

धारा 144 के बाद भी रोहतक में डेरा समर्थक इकट्ठे हो गए, जिसमें पुलिस ने सख्ती के साथ 100 लोगों को हिरासत मेें लिया है। ये जानकारी रोहतक आई.जी. ने दी है। हालांकि पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि कुसी भी उपद्रवी को देखते ही गोली मार दी जाए लेकिन फिर भी डेरा समर्थक रोहतक में इकट्ठा होने से बाज नहीं आ रहे।

इंटरनैट सेवाएं बंद रखने के आदेश- 

हरियाणा व पंजाब में टैलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी किए गए हैं कि 29 अगस्त तक मोबाइल इंटरनैट, सभी एस.एम.एस. और डोंगल सेवाएं बंद रखें। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 28 अगस्त, 2017 को सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा डेरामुखी के खिलाफ सजा तय करने को ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं। हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने कहा कि हरियाणा में भी 29 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक इंटरनैट सेवाएं बंद रखी जाएंगी।

CM खट्टर के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा-

यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज सी.बी.आई. की स्पेशल कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी। जिसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। कोई अनहोनी न हो इसके लिए बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है।

रेप मामले में हुआ था केस दर्ज -

यौन शोषण का शिकार हुई एक साध्वी ने गुमनाम पत्र लिखकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से शिकायत की थी। पत्र पर संज्ञान लेते हुए सितम्बर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत तो मिल गई परंतु पिछले लंबे समय से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है। जिस पर 17 अगस्त को अंतिम बहस होने के बाद राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी करार कर दिया गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top