होम COVID-19 : यूपी में नाइट कर्फ्यू लगेगा अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक

राज्यउत्तर प्रदेश

COVID-19 : यूपी में नाइट कर्फ्यू लगेगा अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण को देखते हुए योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया है

COVID-19 : यूपी में नाइट कर्फ्यू  लगेगा अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक

COVID-19 : यूपी में नाइट कर्फ्यू लगेगा अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण को देखते हुए योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया है। बता दें, प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर बहुत कम हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन, लखनऊ में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की नि:शुल्क व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए थे।

आपको बता दें कि शनिवार को 1,23,437 सैंपल RT-PCR माध्यम से जांचे गए, जिसमें से 86 सैंपल में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी प्रकार एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिविटी रेट और भी कम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन और जन सहयोग से उत्तर प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर नियंत्रण में है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top