बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे आज एक हो गई। अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दीपिका-रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी अंदाज में शादी की और इस शादी को साल 2018 की सबसे बड़ी शादी बना दिया है। सिंधी और कोंकणी रस्मों से शादी कर दोनों आज पति-पत्नी बन गए हैं। इस शादी समारोह को बेहद निजी रखा गया। रीति रिवाजों से शादी पूरी होने के बाद रणवीर सिंह ने पहली ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
दीपवीर की फोटो शेयर होते ही वायरल हो गई। फैंस अपने फेवरेट स्टार की शादी की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही दीपिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की मिनटों में लाखों लोगों ने इस फोटों को लाइक किया। हजारों लोगों ने इस फौरन कमेंट करके उन्हें बधाई दी।
दुल्हन के जोड़े में दीपिका की पहली तस्वीर -
शादी के बाद आई इस तस्वीर में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में दोनों कोंकणी रीति रिवाज से शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। दीपिका ने साउथ इंडियन ब्राइड बनीं है तो वहीं रणवीर सफेद रंग के आउटफिट पहनी है, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
दुल्हा-दुल्हन बने रणवीर-दीपिका की इस तस्वीर का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका का लहंगा फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है तो वहीं रणवीर ने कांजीवरम शेरवानी पहनी हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Nov 15, 2018 at 6:36am PST
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।