होम अब नही रही पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका देवी बरकटकी

देश

अब नही रही पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका देवी बरकटकी

अब नही रही पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका देवी बरकटकी

अब नही रही पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका देवी बरकटकी

गुवाहाटी : बिमार रहने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री और जानी-मानी समाज सेविका रेणुका देवी बरकटकी का 85 वर्ष आयु में देहावसान हो गया। दिवंगत रेणुका देवी वर्ष 1977 से 1979 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री शिक्षा, समाज कल्याण और सांस्कृतिक मंत्री थीं, वे पहली बार वर्ष 1962 में बरपेटा संसदीय क्षेत्र से और फिर हाजो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनी गई थीं। बाद में वे वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर गुवाहाटी से लोकसभा चुनाव जीतीं थीं।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा और नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सइकिया सहित राज्य के अनेक राजनीतिज्ञों और विभिन्न संगठनों के लोगों व बुद्धिजीवियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है। शोक संदेश में सोनोवाल ने कहा कि असमिया समाज-जीवन में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनके देहावसान को समाज और राजनीतिक जीवन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top