
मिशिगन. यौन शौषण में अक्सर ऐसे ही मामले सामने आते हैं जिनमें मर्दों के औरतों का शोषण करने की बात होती है लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़की ने चाकू की नोक पर पुरुष का रेप किया। ना सिर्फ लड़की ने रेप किया बल्कि पुरुष को ओरल सेक्स करने के लिए भी मजबूर किया। मामला अमेरिका के मिशिगन का है। लड़की की उम्र 17 साल की है।
17 साल की लेस्टीना मैरी स्मिथ चाकू लेकर रिकी (बदला हुआ नाम लड़के की पहचान उजागर नहीं की गई है) के यहां पहुंची और अपने साथ सेक्स करने को कहा। रिकी ने इससे इंकार किया तो उसने चाकू निकाल लिया और चाकू की नोक पर लड़के के कपड़े उतार दिए। रिकी को निवस्त्र करने के बाद उसने अपने साथ सहयोग करने की बात कही। उसने रिकी से खुद को ओरल सेक्स करने की भी जिद की। हाथ में चाकू होने की वजह से रिकी कुछ कर नहीं सका और लेस्टीना के साथ उसके कहे अनुसार करता रहा।
संतुष्ट होने के बाद जब लेस्टीना चली गई तो रिकी कपड़े पहनकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। रिकी की शिकायत पर पुलिस ने लेस्टीने के खिलाफ शिकायत दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार स्मिथ पर यौन शौषण का मामला दर्ज किया गया है अगर उसपर आरोप साबित हुआ तो लेस्टीना को उम्रकैद की सजा हो सकती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।