होम सोने की कीमतों में भारी गिरावट

अर्थ व बाजार

सोने की कीमतों में भारी गिरावट

नोटबंदी के बंद राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में काफी गिरावट दर्ज की गई। 16 दिन बाद बाजार खुलने पर सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आज बाजार में सोना 29400 रुपए प्रति दस ग्राम के लेवल पर बंद ठहरा। वहीं चांदी की कीमत..

सोने की कीमतों में भारी गिरावट

नई दिल्‍ली. नोटबंदी के बंद राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में काफी गिरावट दर्ज की गई। 16 दिन बाद बाजार खुलने पर सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आज बाजार में सोना 29400 रुपए प्रति दस ग्राम के लेवल पर बंद ठहरा। वहीं चांदी की कीमत में प्रति किलो 3100 रुपए की गिरावट भी दर्ज की गई। दिल्‍ली के सर्राफा बाजारों में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज हुई।

वहीं सोने की गिन्‍नी का भाव 200 रुपए निचले स्तर पर पहुँच गया है अब गिन्नी 24400 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्‍तर पर है। आपको बताते चलें कि इससे पहले सोने की कीमत 10 नवंबर को दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में 31150 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 44700 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर बंद हुई थी। दिल्‍ली के सभी जेवेलरी बाजार 11 नवंबर से ही बंद चल रहे थे। ऐसा इसलिए किया गया था क्‍योंकि इनकम टैक्‍स विभाग ने दिल्‍ली के प्रमुख बाजारों में सर्वेक्षण शुरु किया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top