रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर हवस के पुजारियों ने एक मंदबुद्धि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस हादसे के बाद पीड़िता की हालत ज्यादा खराब हो गई है। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रायबरेली में सहसीन (30) पुत्री स्व.शरीफ के साथ 8-9 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता का मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह रात को अपने घर से बाहर निकली थी और इन लोगों के हाथ लग गई।
इन लोगों ने एक झोपड़ी में ले जाकर पीड़िता से गैंगरेप किया जिससे उसकी हालत खराब हो गई और बदमाश उसे बहीं छोड़कर फरार हो गए। हालत ज्यादा खराब होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
वहीं दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कड़ी-से-कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।