
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जनवरी - 28 जनवरी 2018
Q1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने किस देश के चार जहाजों को अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से रोक दिया?
Ans. उत्तर कोरिया
Q2. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किस क्षेत्र के उद्योगों को सीजीएसटी के तहत वित्तीय मदद देने की योजना अधिसूचित की गयी?
Ans. उत्तर-पूर्व भारत
Q3. किसे हाल ही में लाइबेरिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया?
Ans. जॉर्ज वेय
Q4. किसे हाल ही में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया?
Ans. सुमिता मिश्रा
Q5. किसे कारपोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन आने वाले गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय में निदेशक बनाया गया?
Ans. अमरदीप सिंह भाटिया
Q6. मोबाइल एप्प आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर में उसकी कौन सी निवेशक कंपनी ने ज्यादा हिस्सेदारी रखने के समझौते की घोषणा की है?
Ans. सॉफ्टबैंक
Q7. आईसीसी की ताज़ा टीम रैंकिंग में भारतीय टीम टेस्ट में पहले, वनडे में दूसरे और टी-20 में किस नंबर पर है?
Ans. तीसरे
Q8. नवंबर 2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों में निम्न में से कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
Ans. 6.8%
Q9. खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त होने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के दूसरे राज्य का क्या नाम है?
Ans. अरुणाचल प्रदेश
Q10. किस देश के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मनरो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए?
Ans. न्यूज़ीलैंड
Q11. किस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने न्यूनतम मजदूरी में 40% की वृद्धि करने की घोषणा की है?
Ans. वेनेजुएला
Q12. किस अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के साथ भारतीय मैत्री के 25 वर्ष पूरे हुए?
Ans. आसियान
Q13. इसरो द्वारा बनाए गये अब तक के सबसे वजनी सेटेलाईट का क्या नाम है?
Ans. जीसैट-11
Q14. खेलों से सम्बंधित किस योजना का लोगो हाल ही में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लॉन्च किया?
Ans. खेलो इंडिया
Q15. हाल ही में किस राज्य में बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया?
Ans. उत्तर प्रदेश
Q16. स्कूलों की सुरक्षा को लेकर किस सरकारी संस्था ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं?
Ans. एनसीपीसीआर
Q17. किस देश ने अपने प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
Ans. ईरान
Q18. किस राज्य के हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया की महिलायें टेरीटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) में काम करने के लिए पात्र हैं?
Ans. दिल्ली
Q19. ट्रंप प्रशासन ने किस देश की सीमा पर दीवार बनाने हेतु 18 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव रखा है?
Ans. मेक्सिको
Q20. केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया के तहत किस देश की कंपनी कंगनम के साथ 32,640 करोड़ रुपये का माइन काउंटर-मेज़र वेसल्स (एमसीएमवी) रक्षा सौदा रद्द कर दिया है?
Ans. दक्षिण कोरिया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।