होम रायबरेली और अमेठी के बदले में हम भी सपा के लिए छोड़ेंगे 2-3 सीट : कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

रायबरेली और अमेठी के बदले में हम भी सपा के लिए छोड़ेंगे 2-3 सीट : कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव हेतु अपनी पार्टी के लिए प्रत्याशी चुने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव अपने बल पर ही लड़ेगी।

रायबरेली और अमेठी के बदले में हम भी सपा के लिए छोड़ेंगे 2-3 सीट : कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव हेतु अपनी पार्टी के लिए प्रत्याशी चुने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव अपने बल पर ही लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के महासचिव व पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा रायबरेली और अमेठी की सीट छोड़ने के एवज में उनकी पार्टी भी उनके लिए 2 या 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहींं उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के रास्ते अलग हो सकतेे हैं पर हमारा लक्ष्य एक है।

सपा और बसपा के गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने यह भी कहा  हमने यह कई बार कहा है हमारा लक्ष्य एक ही है कि केंद्र में यूपीए की सरकार बननी चाहिए। उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने तम के आधार पर अकेले ही चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा है सपा-बसपा ने अपना निर्णय लिया है जो कि उनका हक भी है कि वह अपना निर्णय लें। हम सपा और बसपा के निर्णय का सम्मान करते हैं।

सिंधिया ने कहा है की संवाद और चर्चा जरूरी है और यह दोनों तरफ से होनी चाहिए। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है हमें अपनी पार्टी को उत्तर प्रदेश में स्थापित करना है।

हमारे रास्ते अलग हैं पर लक्ष्य एक है : सिंधिया-

महागठबंधन के समझौते पर सिंधिया ने कहा एसपी और बीएसपी के रास्ते हमसे अलग हो सकते हैं पर हमारा अंतिम लक्ष्य एक ही है। एसपी द्वारा रायबरेली और अमेठी की सीट को छोड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा हम भी उनके लिए दो-तीन सीट छोड़ देंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं की संभव है किस महागठबंधन में कांग्रेसी भी शामिल हो जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top