होम भ्रष्ट देशों की सूची में भारत नंबर 1 पर

देश

भ्रष्ट देशों की सूची में भारत नंबर 1 पर

फोर्ब्स ने एशिया महाद्वीप के पांच सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है। जिसमे म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान और भारत शामिल है। फोर्ब्स ने इन देशों की नंबरिंग भी की है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक 18 महीने के लंबे सर्वेक्षण से यह पता चला है|

 भ्रष्ट देशों की सूची में भारत नंबर 1 पर

नई दिल्ली : फोर्ब्स ने एशिया महाद्वीप के पांच सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है। जिसमे म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान और भारत शामिल है। फोर्ब्स ने इन देशों की नंबरिंग भी की है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक 18 महीने के लंबे सर्वेक्षण से यह पता चला है| एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों, के 20,000 से अधिक लोगों से बात करने के बाद, रिपोर्ट में पाया गया कि चार लोगों में से एक से ज्यादा लोगों ने सार्वजनिक सेवा का उपयोग करते समय एक रिश्वत दी है।

आपको बता दे कि यह आंकड़ा पूरे क्षेत्र का है, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, यहां पांच सबसे भ्रष्ट देश हैं। फोर्ब्स ने अपनी सूची में म्यांमार को नंबर 5, पाकिस्तान को नंबर 4, थाईलैंड को नंबर 3, वियतनाम नंबर 2 और भारत नंबर 1 पर है। फोर्ब्स ने अपनी सूची पर भारत के बारे में कहा है कि यहां छह सार्वजनिक सेवाओं में से पांच- स्कूलों, अस्पतालों, आईडी दस्तावेज, पुलिस और उपयोगिता सेवाएं- आधे से ज्यादा उत्तरदाताओं को रिश्वत का भुगतान करना पड़ा है हालांकि, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लड़ाई ने एक जगह जरूर बनाई है। 53% लोगों का मानना है कि वो काफी अच्छी तरह आगे से जा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top