होम गिरफ्तार हुई खूनी गेम Blue Whale की मास्टरमाइंड

विदेश

गिरफ्तार हुई खूनी गेम Blue Whale की मास्टरमाइंड

Blue Whale नाम के ऑनलाइन मौत के खेल ने अब तक दुनिया में 250 मासूमों की जान ले ली है। इस जानलेवा खेल ने एक बार फिर से एक बच्चे की जान ले ली। तमिलनाडु के मदुरई में ब्लू व्हेल की वजह से 19 साल के लड़के की जान चली गई।

गिरफ्तार हुई खूनी गेम  Blue Whale की मास्टरमाइंड

नई दिल्ली : Blue Whale नाम के ऑनलाइन मौत के खेल ने अब तक दुनिया में 250 मासूमों की जान ले ली है। इस जानलेवा खेल ने एक बार फिर से एक बच्चे की जान ले ली। तमिलनाडु के मदुरई में ब्लू व्हेल की वजह से 19 साल के लड़के की जान चली गई। ये पहला मामला पहली बार नहीं है, इससे पहले राजधानी दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ में भी इस खूनी खेल की वजह से जानें जा चुकी है, लेकिन अब इस खेल के पीछे के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश हो चुका है। Blue Whale के पीछे के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो डर दिखाकर लोगों को अपनी जान लेने के लिए मजबूर कर देती थी।

रशियन पुलिस ने इस बात का खुलासा किया कि 17 साल की ये लड़की ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम के एडमिस्ट्रेटिव है। वो अपनी धमकियों और डर दिखाकर लोगों को अपनी जान लेने पर मजबूर कर देती थी। आरोपी लड़की गेम बीच में छोड़ने वालों को जान से मारने की धमकी और उनके परिवार की हत्या करने जैसी धमकियां देकर मासूमों को खुदकुशी करने के लिए प्रेरित करती थी। पुलिस ने इस 17 साल की लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। इस लड़की के कमरे से पुलिस को ऐसी संदिग्ध चीजें मिली है, जिसे देखकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। पुलिस का दावा है कि ये 17 साल की लड़की ही ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम के पीछे की मास्टमाइंड है।

आपको बता दे कि पुलिस ने जब उस लड़की के कमरे की तलाशी ली तो सन्न रह गई। उसके कमरे से ऐसी-ऐसी चीजें मिली की वो हैरान रह गए। हॉरर किताबें, डरावनी पेटिंग, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली तस्वीरें, डीवीडी और विवादित नॉवेल। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी लड़की के कमरे की फुटेज को भी रीलीज कर दिया है। पुलिस को उसके कमरे से रूसी मनोविज्ञान छात्र फिलिप ब्यूडेइकिन के चित्र और किताबें भी मिली। आपको बता दें कि ब्यूडेइकिन को उसकी विवादित चुनौतियों की वजह से 3 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

पुलिस के मुताबिक ब्लू व्हेल की मास्टरमाइंड लड़की ने पहले खुद इस खेल को खेला। लेकिन वो इस खेल को पूरी नहीं कर पाई, जिसके बाद वो खेल की एडमिस्ट्रेटिव बन गई और लोगों को डरा कर, धमका कर उन्हें खुद अपनी जान लेने के लिए मजबूर करने लगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगड़ी गेम खेलने वालों को अलग-अलग टास्क भेजती थी। उसके ग्रुप में कई दर्जन लोग थे। जो गेम खेलने वाले लोगों को ब्लैकमेल करते थे, उन्हें धमकाते थे और डराकर उस टास्क को पूरा करने के लिए मजबूर करते थे।

ब्ले व्हेल गेम 2013 में सबसे पहले रूस में सामने आया। करीब 4 साल में इस खेल ने दुनियाभर में 250 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। आपको बता दें कि सिर्फ रूस में 130 से ज्यादा मौतें हुईं। इसके अलावा अमेरिका, भारत पाकिस्तान समेत कुल 19 देशों में इस खेल की वजह से खुदकुशी हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top