होम #आर्मी डे, भारती सेना ने LOC पर जवाबी फायरिंग में मारे 7 पाकिस्तानी जवान

देश

#आर्मी डे, भारती सेना ने LOC पर जवाबी फायरिंग में मारे 7 पाकिस्तानी जवान

पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने पर भारतीय सेना ने आर्मी डे पर करारा जवाब दिया है।

#आर्मी डे, भारती सेना ने LOC पर जवाबी फायरिंग में मारे 7 पाकिस्तानी जवान

पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने पर भारतीय सेना ने आर्मी डे पर करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान की सेना ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसके बाद जवाब में भारतीय सेना जवाबी फायरिंग की और पाक के 7 जवानो को मार गिराया।। पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें LOC पर पाकिस्तान के 7 जवान ढेर हो गए। हालांकि पाकिस्तान की सेना ने 4 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है। पाक सेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कोटली सेक्टर के जांद्रोट में LOC पर पाकिस्तान के 4 जवान मारे गए हैं।

पाकिस्तान ने 4 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की -

आज सोमवार को पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन होने पर भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई के दौरान पुंछ सेक्टर में LOC पर पाकिस्तान की सेना के 7 जवान मारे गए हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों ने PTI से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने 4 पाक जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है।

आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दी चेतावनी  -

इससे पहले 70वें सेना दिवस के मौके पर थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। सेनाध्यक्ष ने कहा कि, पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का हम प्रभावी तरीके से जवाब देते हैं। अगर हम विवश हुए तो हम हमारे दुश्मन के खिलाफ और कड़े कदम उठा सकते हैं।

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि, पाकिस्तान की सेना घुसपैठियों की मदद करती रहती है, अगर हमें मजबूर किया गया तो हम और मजबूत कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने जवानों को सतर्क करते हुए कहा कि, सोशल मीडिया का हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है, हमें इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी होगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top