होम अजब-गजब: विदेश मे बिक रही भारतीय चारपाई 41 हजार में,जानें क्या है वजह

समाचारअजब-गजब

अजब-गजब: विदेश मे बिक रही भारतीय चारपाई 41 हजार में,जानें क्या है वजह

भारत की बनी हुई चीजें विदेशों मे काफी पसंद की जातीं हैं जिसका फायदा विदेशी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां उठा रही हैं। विदेश मे भारतीय चारपाई 41 हजार में बिक रही है।

अजब-गजब: विदेश मे बिक रही भारतीय चारपाई 41 हजार में,जानें क्या है वजह

भारत की बनी हुई चीजें विदेशों मे काफी पसंद की जातीं हैं जिसका फायदा विदेशी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां उठा रही हैं। विदेश मे भारतीय चारपाई 41 हजार में बिक रही है।

विदेश मे बिक रही भारतीय चारपाई 41 हजार में 

भारत मे गाँव से लेकर शहर तक अक्सर लोग आराम फरमाने के लिए चारपाई का उपयोग करतें हैं वहीं जो चारपाई भारतीयों लोगों के लिए आम है,उसे न्यूजीलैंड में ऊंचे दाम में बेचा जा रहा है न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट पर चारपाई 41000 रुपए में बेची जा रही है। वहीं भारत में बढ़िया से बढ़िया चारपाई की कीमत 2 हजार तक हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस वेबसाइट पर ये चारपाई बेची जा रही है, उसने इसकी कीमत 800 डॉलर तय की है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 41000 रुपए की रकम बैठती है. अब भले ही न्यूजीलैंड में इस चारपाई को ऑनलाइन बेचा जा रहा हो लेकिन भारत की हर दूसरी दुकान में इसे खरीदा जा सकता है। देश के किसी भी लोकल बाजार में आप इसे 2000 रुपये में खरीद सकते हैं। 

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि कोई कंपनी किसी आम से दिखने वाले भारतीय उत्पाद को इतनी ऊंची कीमत पर बेच रही है। यही वजह है कि जैसे ही लोगों को इस बारे में मालूम होता है तो उस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी जरूर दर्ज कराते हैं। वेबसाइट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा कि जरूर ये खटिया भारत से ही कम दाम पर मंगाई गई होगी, जिसके लिए अब लोगों से अच्छी-खासी कीमत वसूली जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top