होम मोदी सरकार ने जितने फसलों के रेट बढ़ाए हैं, इससे ज्यादा तेज तो महंगाई बढ़ रही है-किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी

समाचारदेश

मोदी सरकार ने जितने फसलों के रेट बढ़ाए हैं, इससे ज्यादा तेज तो महंगाई बढ़ रही है-किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े रहे हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा- मोदी सरकार ने जितने फसलों के रेट बढ़ाए हैं, इससे ज्यादा तेज तो महंगाई बढ़ रही है।

मोदी सरकार ने जितने फसलों के रेट बढ़ाए हैं, इससे ज्यादा तेज तो महंगाई बढ़ रही है-किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी

मोदी सरकार द्वारा रबी सीजन की फसलों के एमएसपी में वृद्धि करने के फैसले पर किसान संगठनों ने खुशी तो जताई है। लेकिन कई किसान नेता इस पर असंतुष्ट भी नजर आ रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े रहे हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा- मोदी सरकार ने जितने फसलों के रेट बढ़ाए हैं, इससे ज्यादा तेज तो महंगाई बढ़ रही है।है।

मोदी सरकार ने फसलों के रेट बढ़ाए हैं लेकिन महंगाई की दर हर साल बढ़ रही 7-8%-

केन्द्र सरकार ने मसूर और सरसों को छोड़कर बाकी फसलों का रेट 2% बढ़ाया है। जबकि इससे ज्यादा तो महंगाई बढ़ रही है। महंगाई की दर हर साल 7-8% बढ़ रही है। इसका मतलब है कि हमें 5% का नुकसान लगातार हुआ है। चढूनी ने कहा कि, हर 7 साल में हमारी कमाई आधी हो जाती है। यानी किसान नुकसान में ही हैं।

सभी फसलों पर बढ़ानी चाहिए MSP- गुरनाम सिंह

गुरनाम सिंह ने कहा कि, अच्छी बात यह रही कि पिछले साल सरसों एमएसपी से महंगी बिकी है। उन्होंने कहा कि, सरकार को सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करनी चाहिए, ताकि किसानों को फायदा हो। चढ़ूनी ने पिछले दिनों कहा था कि, कृषि कानूनों को रद्द करने से किसानों की समस्या पर विराम नहीं लगेगा, बल्कि सरकार को और भी कदम उठाने होंगे। गौरतलब है कि, चढ़ूनी किसान आंदोलनकारियों से कांग्रेस शासित प्रदेश पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने की अपील करते रहे हैं। 'मिशन पंजाब' के बारे में सार्वजनिक रूप से घोषणा करने, लोगों से मिलने और किसानों को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें जुलाई महीने में संयुक्त मोर्चे से निलंबित भी कर दिया गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top