होम International Yoga Day 2021- योग करने के बाद क्या खाये-पियें, जिससे इम्यून सिस्टम और मसल्स हो जाए मजबूत

जीवन शैलीस्वास्थ्य

International Yoga Day 2021- योग करने के बाद क्या खाये-पियें, जिससे इम्यून सिस्टम और मसल्स हो जाए मजबूत

विश्व भर मे हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। कल विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।

International Yoga Day 2021- योग करने के बाद क्या खाये-पियें, जिससे इम्यून सिस्टम और मसल्स हो जाए मजबूत

international yoga day 2021:- कब और क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 

विश्व भर मे हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। कल विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। भारत में योगाभ्यास की परंपरा लगभग 4000 साल पुरानी है। आपको बता दें कि योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है. योग करें, निरोग रहें, योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़।

पहली बार योग दिवस भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव को मंजूर किया और 11 दिसंबर, 2014 को दुनिया भर में योग दिवस मनाने का ऐलान किया। इसके बाद हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

मसल्स और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का करें सेवन-

1. लाल चावल-

लाल चावल यानी की रेड राइस को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। योग करने के बाद अगर आप लाल चावल का सेवन करते हैं तो आप आसानी से वजन को कम, हार्ट को हेल्दी और मसल्स को मजबूत बना सकते हैं।

2.केला-

केला एक ऐसा फल है जिसे लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं. केले में फाइबर के गुण पाए जाते हैं। जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. अगर आप योग करने के बाद रोजाना केले का सेवन करते हैं तो मसल्स के साथ-साथ पूरे शरीर को हेल्दी रख सकते हैं।

3. लस्सी-

लस्सी को गर्मियों के मौसम में बहुत ही गुणकारी माना जाता है. ये शरीर और पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है. योग करने के बाद लस्सी का सेवन करने से शरीर में कमजोरी और एनर्जी की कमी को दूर कर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

4. अंडा-

अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है. योग करने के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है, तब आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे सिर्फ एनर्जी ही नहीं बल्कि मसल्स को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकते हैं।

5. नारियल पानी-

योग करने के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है।

6. आम पन्ना-

आम में विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने और पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। योग के बाद आम पन्ना का सेवन कर सकते हैं।

7. नींबू पानी-

नींबू पानी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, योग करने के बाद शरीर को एक्टिव रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

8. संतरा जूस-

संतरे को विटामिन सी और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। योग करने के बाद संतरे के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। 

 

जरूरी सूचना:- सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें ibmnews24.com इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top