
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में राजभवन के सामने कांग्रेस समर्थकों ने किया प्रदर्शन,यूपी पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के खिलाफ कोलकाता में राजभवन के सामने कांग्रेस के समर्थकों ने प्रदर्शन किया और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में राजभवन के सामने कांग्रेस समर्थकों ने किया प्रदर्शन-
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत के बाद अब यूपी के बाहर दूसरे राज्यों मे भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। यूपी पुलिस द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के खिलाफ कोलकाता में राजभवन के सामने युवा कांग्रेस के समर्थकों ने प्रदर्शन किया और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ममता बनर्जी ने यूपी सरकार पर कसा तंज-
इस बीच लखीमपुर खीरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और अलग-अलग पार्टियों के नेता लखीमपुर खीरी आने की कोशिश में हैं। इस बीच, टीएमसी सुप्रीमो और राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने भी लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत को लेकर यूपी सरकार पे तंज कसते हुए कहा कि यूपी में राम राज नहीं, किलिंग राज चल रहा है। वहां लोकतंत्र की जगह तानाशाही की सरकार चल रही है।
यह भी पढ़े: लखीमपुर मे किसानों की मौत के बाद उत्तराखंड के किसानों का फूटा गुस्सा,कई शहरों मे किया प्रदर्शन
राजभवन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन-
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसियों ने अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी और उनके साथ दुर्व्यवहार पर कोलकाता के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कोलकाता में राजभवन के सामने झंडा बैनर के साथ इकट्ठा होकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। किसी भी नेता को प्रभावित लोगों ने मिलने से रोक रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।