होम भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्नों से

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है -

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली :
1772.....ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1854.....ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।
हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1872.....लेखक और साहित्यकार श्री अरबिंदो का जन्म हुआ।
1945.....द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।
1947.....भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1947.....पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1947.....रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र प्रदान किए जाने की शुरूआत की गयी।
1950.....भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण सैकड़ों लोग मारे गये।
1971.....बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972.....पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1975..... बंगलादेश में सैनिक क्रान्ति, बंगलादेश के प्रथम राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
1982.....टेलीविजन पर राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1990.....जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994..... सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
1998..... उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2007.....दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008......स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top