होम आज का इतिहास : 03 जून की प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्नों से

आज का इतिहास : 03 जून की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास : 03 जून की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1748 - नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
1856 - क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 - युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
1901 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी. शंकर कुरूप का जन्म।
1915 - ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
1943 - संयुक्त राष्ट्र राहत एवं पुनर्वास प्रशासन स्थापित किया गया।
1947 - भारतीय नेताओं ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत विभाजन को स्वीकार कर लिया।
1959 - सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1962 - एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968 - कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1979 - युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984- पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ।
1985 - भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989 - चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायी जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
2013 - उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी।
2014 -नयी दिल्ली में एक सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का निधन ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top