होम अब Facebook और Twitter से करें गैस सिलेंडर बुक,जानिए कैसे

अर्थ व बाजार

अब Facebook और Twitter से करें गैस सिलेंडर बुक,जानिए कैसे

आज के समय में देश की छोटी से बड़ी खबरें सोशल मीडिया पर मिल जाती है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अब आपकी जिंदगी पर भी पड़ने लगा है।

अब Facebook और Twitter से करें गैस सिलेंडर बुक,जानिए कैसे

आज के समय में देश की छोटी से बड़ी खबरें सोशल मीडिया पर मिल जाती है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अब आपकी जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। आपको बता दे कि एलपीजी सर्विस देने वाली कंपनी ने एक नई सेवा शुरू की है। अब आप सोशल मीडिया के जरिए ही अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

अब आप फेसबुक और ट्विटर के जरिए अपने लिए LPG सिलेंडर की बुक‍िंग कर सकते हैं। इससे समय के साथ-साथ आपको बुकिंग में भी काफी आसानी होगी। आपको बता दें ये सुविधा फिलहाल इंडेन गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिल रही है। इंडेन गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता अब फेसबुक और ट्विटर के जरिए मिनटों में अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

 
जानिए फेसबुक से कैसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग
अगर आप फेसबुक के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको इंडेन गैस के फेसबुक पेज पर जाना होगा।https://www.facebook.com/IndianOilCorpLimited/ पर जाने के बाद आपको BOOK NOW पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको अपनी पूरी जानकारी, जैसे उपभोक्ता का नाम, उपभोक्ता संख्या आदि भरना होगा। जानकारी भरने के बाद सब्मिट करना होगा। ऐसा करते ही आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।


जानिए ट्विटर से कैसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग
आप अगर ट्विटर के जरिए गैंस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने टि्वटर हैंडल को रजिस्टर करना होगा। ऐसा करते ही आपको एक ट्वीट करना होगा। इस ट्वीट में आपको अपना जानकारी देनी होगा और फिर आपका ट्विटर हैंडल रजिस्टर हो जाएगा। फिर आप @indanerefill#refill ट्वीट कर अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। दूसरी बार से आपको खुद को रजिस्टर्ड करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top