होम अब फिर से आएगा 1000 रुपए का नोट, जानें सच्चाई

अर्थ व बाजार

अब फिर से आएगा 1000 रुपए का नोट, जानें सच्चाई

केंद्र सरकार ने पिछले साल नोटबंदी कर देशभर में 500 रु. और 1000 रु. के नोट को अवैध करार दिया था। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 के नए नोट और पहली बार गुलाबी रंग के 2000 रुपए के नोट जारी किए। अब RBI एक बार फिर से 1000 रुपए का नोट लाने जा रही है।

अब फिर से आएगा 1000 रुपए का नोट, जानें सच्चाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पिछले साल नोटबंदी कर देशभर में 500 रु. और 1000 रु. के नोट को अवैध करार दिया था। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 के नए नोट और पहली बार गुलाबी रंग के 2000 रुपए के नोट जारी किए। अब RBI एक बार फिर से 1000 रुपए का नोट लाने जा रही है। हालांकि, अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

जल्द ही RBI 1000 रुपए के नोट फिर से लेकर आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो RBI जल्द 1000 रु. का नोट ला सकता है। 1000 रु. के नोट को दोबारा से लाने का मकसद 500 और 2000 रुपए के नोटों के बीच के गैप को भरना है। रिपोर्ट के मुताबिक 1000 रुपए के नोटों की छपाई का काम भी शुरू हो चुका है। मैसूर और साल्‍बोनी प्रिंटिग प्रेस में 1000 रु. के नए नोटों की छपाई की जा रही है।

गौरतलब है कि RBI जल्द ही 50 रु. के नए नोट और पहली बार 200 रु. का नोट जाने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो 2000 रु. के नोटों की छपाई का काम अभी बंद कर दिया गया है, लेकिन ये नोट बाजार में बने रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top