
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) के लागू होने के बाद सभी प्रकार के करों को खत्म कर दिया जाएगा जिससे सामान थोड़े सस्ते हो जाएंगे। लोकसभा में GST से जुड़े चारों विधेयकों पर बहस के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अन्य कर जैसे राज्यों में प्रवेश कर को GST को लागू करने के बाद हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा "एक बार जब सभी किस्म के करों को हटा दिया जाएगा तो वस्तुएं थोड़ी सस्ती हो जाएंगी।"
अब जरा एक नजर उन रोजमर्रा की चीजों पर डालते हैं जिनके दाम GST लागू होने के बाद बढ़ेंगे या फिर घट जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि खाद्य पदार्थो पर कोई कर नहीं वसूला जाएगा।
आइये जानते है कि क्या होगा महंगा -
GST लागू होने के बाद कार मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों के बीमा 1 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे।
पान-मसाला गुटखा होगा महंगा -
GST लागू होने से तंबाकू वाले पान-मसाले व गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा जिससे ये सामान भी महंगे हो जाएंगे।
सिगरेट भी होगा महंगा -
धुआं उड़ाने वालों के लिए GST से बुरी खबर मिल रही है। सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 रुपए प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपए प्रति हजार हो रहा है। जिससे अब सिगरेट का धुंआ लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ जेब पर भी महंगा पड़ेगा।
LED बल्ब में आएगी महंगाई -
LED बल्ब बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली सामग्री पर भी मूल सीमा शुल्क और 6 प्रतिशत प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा। इससे LED बल्ब भी महंगे हो जाएंगे।
चांदी के बर्तन भी होंगे महंगे -
GST लागू होने से चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान 1 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे।
मोबाइल फोन महंगा -
मोबाइल फोन के दाम भी GST लागू होने से बढ़ जाएंगे। फोन के दामों में भी 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण है मोबाइल फोन बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्रिंटिड सर्किट बोर्ड पर भी सीमा शुल्क लगा दिया गया है।
स्टील होगा महंगा-
GST बिल से कई नियमों में हुए बदलाव से स्टील के सामान पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। GST से स्टील भी महंगा हो जाएगा।
एल्युमीनियम महंगा होगा -
एल्यूमीनियम पर सरकार द्वारा अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया है इस वजह से इससे जुड़े तमाम पदार्थ महंगे हो जाएंगे।
अब टोल भी ज्यादा देना होगा -
NHAI ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है। हालांकि कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा या कम की बढ़ोतरी भी की जा सकती है। 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर वाहन चालकों को अब 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।
मोबाइल बिल होगा महंगा-
अभी तक जो भी टेलीकॉम कंपनियां फ्री में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही थीं वह 31 मार्च को इन सेवाओं को खत्म कर देंगी। 4जी मार्केट में तेज कंपीटिशन के बीच उपभोक्ताओं को कोई पैक चुनना पड़ सकता है।
आइये अब जानते है कि क्या होगा सस्ता -
इस बार बजट में रेल टिकट करवाते वक्त लगने वाले सर्विस चार्ज कम कर दिए थे जिससे रेल बुकिंग सस्ती होगी।
होम लेन हो जायेगा सस्ता -
बजट में सरकार ने लोगों सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए होम लोन ब्याज पर छूट की घोषणा की थी। नए वित्तीय वर्ष में अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस साल आपको फायदा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब 18 लाख की आय वर्ग के लोगों को भी होमलोन में छूट का लाभ दिया जा रहा है।
RO वाटर प्यूरीफायर होगा सस्ता -
GST से लोगों को सस्ते बजट में पीने के लिए साफ पानी मिल सकेगा। GST से RO के दामों में कमी आ सकती है।
लेदर के उत्पाद में होगी गिरावट -
चमड़े (लेदर के सामान) पर भी GST का असर पड़ेगा। GST से लेदर का सामान सस्ता होने की उम्मीद है।
डाक सुविधाएं होगी सस्ती -
GST लागू होने से पार्सल यानी डाक की सुविधा सस्ती पड़ेगी। अब तक डाक सुविधा के जरिए कूरियर या स्पीड पोस्ट भेजने के ज्यादा पैसे लगते थे वहीं अब GST लागू होने के बाद से इनकी कीमतों में कमी आ सकती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।