होम भैंस के गुनाह पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजब-गजब

भैंस के गुनाह पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भैंस के गुनाह पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भैंस के गुनाह पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर भैंस को लेकर चर्चा में है। लेकिन इस बार मामला थोडा हटके है। यूपी पुलिस ने एक भैंस पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल कॉलेज में पेड़-पौधे खा रही भैंस पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस का ये चौंकाने वाला कारनामा लखीमपुर खीरी जिले के पलिया का है। पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में एक भैंस दीवार फांदकर घुस गई थी। कॉलेज में वन विभाग ने पेड़-पौधे लगाए थे। भैंस फूल-पत्तियां चबा ही रही थी कि कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद भैंस को गिरफ्तार कर थाने में बांध दिया। पुलिस का कहना है कि भैंस के मालिक को उसकी जमानत के लिए मुचलका भरना पड़ेगा। भैंस पर आरोप है कि उसने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।




नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top