होम सावधान ! इन पदार्थों को पुन: गर्म करना घातक हो सकता है

स्वास्थ्य

सावधान ! इन पदार्थों को पुन: गर्म करना घातक हो सकता है

आम तौर पर बचे हुए खाने को गर्म करने की आदत अक्सर कॉलेज के छात्रों या उन लोगों को होती है जो पेइंग गेस्ट रहते हैं|

सावधान ! इन पदार्थों को पुन: गर्म करना घातक हो सकता है

हम अक्सर बचे हुए खाने को फिर से गर्म करके खाते हैं ताकि वह व्यर्थ न जाएँ| आम तौर पर बचे हुए खाने को गर्म करने की आदत अक्सर कॉलेज के छात्रों या उन लोगों को होती है जो पेइंग गेस्ट रहते हैं| हालाँकि आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों को गर्म करने से कोई समस्या नहीं होती परन्तु कुछ पदार्थों को पुन: गर्म करना घातक हो सकता है|

कुछ पकाए हुए पदार्थों को फिर से गर्म करने पर वे ज़हरीले हो जाते हैं| तो आपके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए आपको यह बात जानना आवश्यक है कि आपको कौन से पदार्थ पुन: गर्म करने चाहिए अथवा नहीं|

1) आलू
जी हाँ, यह फिर से गर्म किया जाने वाला सबसे आम खाद्य पदार्थ है| परन्तु यदि पकाए गए आलुओं को ठंडा करके फ्रिज में नहीं रखा गया तो गर्म तापमान के कारण इसमें बॉटूलिस्म नामक बैक्टीरिया बन जाते हैं| ये बैक्टीरिया माइक्रोवेव में आलू को पुन: गर्म करने के बाद भी नष्ट नहीं होते।

2) अंडे
अण्डों को जब बहुत अधिक तापमान पर उबाला जाता है तो वे ज़हरीले हो जाते हैं| स्क्रम्बल्ड अंडे या उबाले गए अंडे को कभी भी फिर से गर्म न करें क्योंकि ऐसा करने से इसमें उपस्थित प्रोटीन खराब हो जाता है| इससे आपके पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है|

3) शलगम
शलगम में भी नाइट्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| अत: इसे कभी भी फिर से गर्म नहीं करना चाहिए बल्कि इसे ठंडा ही खाना चाहिए|

4) चुकंदर

 चुकंदर में नाइट्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए अच्छा होता है| परन्तु इसे पुन: गर्म नहीं करना चाहिए|

5) पालक
पालक में नाइट्रेट पाया जाता है जो नुकसानदायक नहीं है| परन्तु इसे बहुत अधिक समय तक गर्म और पुन: गर्म करने से यह नाइट्रोस्माइन में बदल जाता है जिनमें से कुछ कैंसरकारक भी होते हैं| अत: सावधान रहें|

6) मशरूम
मशरूम को पकाने के बाद उसे तुरंत खा लें| यदि आप इसे बनाने के बाद कुछ देर के लिए रख देते हैं तो इसमें उपस्थित प्रोटीन को पचाना कठिन हो जाता है|

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top