होम EVM को लेकर कांग्रेस द्वारा दाखिल अर्जी को SC ने किया खारिज

देश

EVM को लेकर कांग्रेस द्वारा दाखिल अर्जी को SC ने किया खारिज

गुजरात विधानसभा चुनाव में कल दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस आज सुप्रीम कोर्ट गई।

EVM को लेकर कांग्रेस द्वारा दाखिल अर्जी को SC ने किया खारिज

नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव में कल दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस आज सुप्रीम कोर्ट गई। गुजरात की कांग्रेस इकाई के सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी कि चुनाव आयोग को यह निर्देश दिए जाएं कि कम से कम 25 फीसदी VVPAT मशीनों के पेपर ट्रेल EVM मशीनों से मैच कराए जाएं। इस मामले की सुनवाई 2 बजे से शुरु हुई। हालांकि कांग्रेस की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। बता दें कि कांग्रेस की ओर से इस मामले में कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में पक्ष रखा। कांग्रेस ऐसी पहली पार्टी है जिसने यह मांग उठाई थी कि VVPAT के पेपर ट्रेल का मिलान EVM के वोटों से कराया जाए।

गुजरात विधानसभा के दौरान भी कई जगहों से EVM में गड़बड़ी की खबरें सामने आई, पहले ही चरण में 800 से ज्यादा EVM और VVPAT में गड़बड़ी पाई गई। सूरत में मतदान के दिन इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण के लिए 26,865 EVM और 24,689 कंट्रोल यूनिट व VVPAT का आवंटन किया गया था। जिसमें 164 EVM, 714 VVPAT और 225 कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी पाई जाने की खबर मिली थी। दूसरे चरण में भी कई जगहों पर EVM में शिकायत पाई गई। इससे पहले UP निकाय चुनाव में कई जगह EVM पर सवाल उठाए गए थे। गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी EVM को लेकर सवाल उठाये थे।

EVM की विश्वसनीयता पर राजनीतिक दल काफी समय से सवाल उठा रहे हैं। UP विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव और मायावती ने EVM को लेकर सवाल उठाए थे। BSP और दूसरे दलों ने संसद में भी इसको लेकर हंगामा किया था। विपक्षी दल लगातार ये मांग करते रहे हैं कि चुनाव EVM से ना होकर बैलेट पेपर से कराया जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top