
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी छुट्टियों का आनंद लेती हुई नजर आयी। सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने के लिए 26 दिसंबर से गोवा में हैं। वहाँ गोवा के मशहूर लीला होटल में रुकी हुई हैं। और जनवरी के पहले सप्ताह में वापस लौटने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान सोनिया अपनी छुट्टियां लगातार आगे बढ़ा रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपना पद राहुल गांधी को सौंपा, वैसे ही वो अपने साथ समय बिताने के लिए गोवा चली गईं।
गोवा में सोनिया पर्यटकों के साथ खुलकर बात करती नजर आईं। उन्हें अपनी टेबल पर मसाला डोसा के लिए इंतजार करते हुए भी देखा गया। छुट्टियों के दौरान वह योगा कर रही हैं और किताबें पढ़ रही हैं। आपको बता दें कि जिस लीला होटल में सोनिया रुकी हुईं हैं वह अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के लिए जाना जाता है। वह कुछ समय पहले भी इस होटल में आई थीं जब दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया को अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली के खान मार्केट में देखा गया था। उन्होंने कुछ कार्ड और स्टेशनरी का सामान खरीदा था। आपको बता दें कि सोनिया गोवा में भले ही छुट्टियां मना रही हों लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया कि सोनिया अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, राजनीति से नहीं।Some pictures make you happy... this is one of them.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 28, 2017
Wishing Sonia ji happiness and best of health. pic.twitter.com/SSITMjOnCD
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।