होम इलाहबाद में टूटी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति, लोगों ने की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

उत्तर प्रदेश

इलाहबाद में टूटी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति, लोगों ने की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के झूंसी क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की शनिवार को त्रिवेणीपुरम कालोनी में टूटी प्रतिमा देखकर वहां के लोगों में आक्रोश देखा गया है। सत्तारूढ़ सरकार बाबा साहब पर राजनीति तो कर रही है लेकिन उनकी मूर्ति को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।

इलाहबाद में टूटी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति, लोगों ने की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के झूंसी क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की शनिवार को त्रिवेणीपुरम कालोनी में टूटी प्रतिमा देखकर वहां के लोगों में आक्रोश देखा गया है।

फूलपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद नागेन्द्र सिंह  पटेल समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने प्रतिमा को तत्काल बदलने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग करते पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि सत्तारूढ़ सरकार बाबा साहब पर राजनीति तो कर रही है लेकिन उनकी मूर्ति को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।

पुलिस अधीक्षक (गंगापार) सुनील सिंह ने यहां बताया कि झूंसी क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा कल देर रात किसी समय अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

तनाव की स्थिति देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। उन्होंने आक्रोशित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सिंह ने बताया कि टूटी प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जा रही है। इस सिलिसले में  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top