
शनिवार, दिनांक 01.12.2018 पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच गौरव ग्रोवर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) रबीन्द्र सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विजय प्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड के कुशल नेतृत्व में आज थाना क्षेत्र गोडियनपुरवा राजेन्द्र के घर के बगल से अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र गया प्रसाद व गया प्रसाद पुत्र भुलई नि0गण गड़रियनपुरवा दा0 बगहा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया है जिसके सम्वंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 360/18 धारा 60(2) EX ACT पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी का विवरण -
फर्द बरामदगी मय बरामद शुदा माल दो अदद पिपिया 20-15 ली0 कच्ची शराब नाजायज व शराब बनाने का उपकरण।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -
1. राजेन्द्र पुत्र गया प्रसाद निवासी गड़रियनपुरवा दा0 बगहा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच।
2. गया प्रसाद पुत्र भुलई निवासी गड़रियनपुरवा दा0 बगहा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम -
1. प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
2. उ0नि0 अशोक सिंह थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
3. का0 रामजनम थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।