आगरा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद अब रविवार को आगरा में भी CM योगी आदित्यनाथ के विवादित होर्डिंग लगे दिखाई दिए। इन होर्डिंग में भगवान राम को त्रेता युग का और CM योगी को कलयुग का अवतार बताया है। बता दें कि '#YOGI4PM' कैम्पेन के तहत यह पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें कि यह होर्डिंग नव निर्माण सेना की तरफ से लगाये गए है।
इससे पहले लखनऊ में लगाये गए थे होर्डिंग -
नव निर्माण सेना ने 12 दिसंबर को लखनऊ राजभवन के पास मुख्य रास्ते पर ये होर्डिंग लगाये थे। इन होर्डिंग में एक तरफ उन मुद्दों को लिखा गया जिन मुद्दों पर प्रधानमंत्री के ऊपर वादाखिलाफी का आरोप लगा है तो वहीं दूसरी तरफ UP के मुखिया योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों और प्रतिबद्धताओं का उल्लेख किया गया था। SC/ST Act, प्रमोशन में आरक्षण और राम मंदिर जैसे मुद्दों को प्रधानमंत्री की विफलताओं ले रूप में दर्शाया गया था।
क्या लिखा है आगरा की इन होर्डिंग पर -
आगरा में लगे इन होर्डिंग में इस बार लिखा गया है कि फैजाबाद का नाम हटाकर प्रभु श्रीराम को उनकी अयोध्या लौटाने वाले CM योगी भी कलयुग के अवतार ही हैं। साथ में होर्डिंग पर दाएं ऊपर छोटा-सा '#YOGI4PM' लिखा गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।