होम अनोखा प्रदर्शन : आंगबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष ने CM योगी से रचाई शादी

देश

अनोखा प्रदर्शन : आंगबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष ने CM योगी से रचाई शादी

UP के सीतापुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक अनोखा प्रदर्शन देखने में आया जहाँ अपनी मांगों के ना माने जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का एकदम अनोखा तरीका अपनाया है। ये विरोध प्रदर्शन सीतापुर की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया।

अनोखा प्रदर्शन : आंगबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष ने CM योगी से रचाई शादी

UP के सीतापुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक अनोखा प्रदर्शन देखने में आया जहाँ अपनी मांगों के ना माने जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का एकदम अनोखा तरीका अपनाया है। ये विरोध प्रदर्शन सीतापुर की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर CM योगी आदित्यनाथ से सांकेतिक रूप में विवाह रचाया।

कार्यकर्ताओं की कई लंबित मांगों पर CM का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से विरोध का ये अनोखा तरीका अपनाया गया। मंगलवार को हुए इस सांकेतिक विवाह की सभी रस्में जिले के विकास भवन परिसर में पूरी की गईं। खास बात ये कि इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच जिलाध्यक्ष ने पूरी रस्मों के साथ CM योगी की फोटो से सांकेतिक रूप से विवाह रचाया। मामला यही नहीं थमा विवाह की इन रस्मों के बाद उन्होंने स्थानीय मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। सांकेतिक विवाह की इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कई अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top