होम Corona में ये 10 सस्ती चीजें देंगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

जीवन शैलीस्वास्थ्य

Corona में ये 10 सस्ती चीजें देंगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

आज हम आपको  रहे है महंगाई के दौर  में ऐसी 10 सस्ती चीजें जो Corona में बीमारियों से लड़ने की ताकत देगी 

Corona में ये 10 सस्ती चीजें देंगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

आज हम आपको  रहे है महंगाई के दौर  में ऐसी 10 सस्ती चीजें जो Corona में बीमारियों से लड़ने की ताकत देगी।

1. हिमोग्लोबिन- खून की कमी होने पर गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। मुनक्का सबसे अच्छा स्त्रोत है। गुड़ का पानी पीने से हीमोग्लोबिन एक सप्ताह में बढ़ने लगता है। रोज सुबह ब्रश करने के बाद गुड़ के पानी में थोड़ा सा नींबू और काला नमक डालकर पी लीजिए।

2. कैल्शियम- इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लग जाती है। ऐसे में आप अगर महंगाई के दौर में भी अपने आपको फीट रखना चाहते हैं तो केले खाएं, दूध पीएं, अगर पनीर नहीं खा सकते हैं तो एक दिन छोड़कर पीने के पानी में चूना डाल लें (पान पर लगाने वाला)। ताकि आपको कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी।

3. शुगर- शुगर के मरीज होने पर आप कम कीमत में भी अपनी शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे- शुगर हाई होने पर रोज खाली पेट नीम के ज्यूस का सेवन करें, भुने हुए चने का सेवन करें, बेसन की रोटी खा सकते हैं।

4. कोलेस्ट्रॉल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर महंगाई के दौर में सस्ती चीजों के सेवन से भी आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। लौकी का सेवन करें, लौकी का ज्यूस भी काफी फायदेमंद होता है, लहसुन के सेवन से खून पतला होता है। आप आधे से भी कम चम्मच घी को गरम करके उसमें लहसुन की कलियों को सेक लें। और रोज सुबह खाली पेट लें। इससे आपका खून पतला रहेगा।

5. आंखों की रोशनी- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हाई रीच फूड का सेवन करना चाहिए। जैसे ब्रोकली, महंगी होने पर आप इसकी जगह गाजर, आंवले का भी सेवन कर सकते हैं। आंवले और गाजर में आंखों के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बहुत जरूरी है।

6. इम्युनिटी- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप खट्टे फलों को सेवन जरूर करें। जैसे संतरा, अंगूर, नींबू। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी और सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह मोटापा और हृदय रोग को भी दूर करने में मदद करता है। हल्दी, अदरक, पालक और लहसुन भी मददगार होती है।

7. पोषक तत्वों से भरपूर दाल- दाल में इस तरह के फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, पेट संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं, बादाम से अधिक प्रोटीन दालों में पाया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप सस्ती सब्जियां खा सकते हैं। क्योंकि इसका दूसरा उपाय नहीं है। दाल रोजमर्रा की खाद्य चीजों में आता है। साथ ही आप मूंगफली का सेवन भी कर सकते हैं।

8. बॉडी की चिकनाहट- तेल का अधिक सेवन सेहत के लिए खतरा होता है। लेकिन प्रतिदिन इसका सेवन भी जरूरी है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कभी नुकसान नहीं होता है। लेकिन आज तेल की कीमत पर नजर डाली जाए तो-

- सरसों तेल 2020 में 118 रुपए था 2021 में 180 रुपए
- वनस्पति तेल 2020 में 90 रुपए, 2021 में 135 रुपए
- सोयाबीन तेल 2020 में 100 रुपए 2021 में 153 रुपए
- पॉम ऑयल 2020 में 86 रुपए 2021 में 133 रुपए

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेल का ऐसा कोई खास दूसरा ऑप्शन नहीं है। इसके लिए आम इंसान को ही खपत कम करना होगी।

9. दिल को रखें स्वस्थ- कहते दिल को स्वस्थ रखने के लिए सेब जरूर खाना चाहिए। लेकिन सेब महंगे होने के कारण कई लोग नहीं भी खाते हैं। ऐसे में आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं, साथ ही प्रतिदिन नाश्ते के बाद दूध में हल्दी जरूर लें। वह आपको दिल की बीमारी से दूर रखेगी।

10. डिप्रेशन- कोरोना काल में यह एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इस पर काबू नहीं करने पर यह इंसान के लिए परेशानी बन जाती है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा डार्क चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके बदले आप रोज सुबह धूप लें, हरी सब्जियों का सेवन करें, मेडिटेशन करें और अधिक से अधिक पानी पीएं। तब भी आप इस बीमारी से जीत सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top