कुछ लोगों को अजीब-अजीब जगहें घूमने का बेहद शौक होता है। उन लोगों के लिए जेल से बीहड़ जगहें और कौन हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहें है जहां पर आप बिना क्राइम के भी घूम सकते है। इन जेलों को खास पर्यटकों के लिए ही बनाया गया है। आइए जानते है -
1. सेलुलर जेल -
भारत के अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बनी इस जेल को खासतौर पर पर्यटकों के घूमने के लिए बनाया गया है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहां सेनानियों को काला पानी की सजा दी जाती थी।
2. तिहार जेल -
दिल्ली में मौजूद इस जेल को साउथ एशिया की सबसे बड़ी जेल में सुमार किया जाता है। इस जेल में बड़े-बड़े नेता से लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन तक रह चुके है।
3. राजसमुंद्री जेल -
डचों द्धारा बनवाई गई यह जेल भारत की सबसे पुरानी जेल है। इस जेल को पहले किले के रूप में बनाया गया था लेकिन बाद में किसी कारण इसे जेल में बदल दिया गया।
4. नैनी सेंट्रल जेल -
उत्तर प्रदेश की इस जेल का निर्माण अग्रेजों द्धारा करवाया गया है। इस जेल में पं ० जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी को कैदी के रूप रखा गया था।
5. हिजली जेल -
बंगाल के मिदनापुर में बनी इस जेल में पुलिस द्धारा दो निहत्थों को मार दिया गया। जिस पर रवीन्द्र नाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस ने आवाज़ उठाई थी। इसी कारण यह फेमस हो गई।
6. वाईपर इसलैंड्स -
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बनी इस जेल में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई सेनानियों को प्रताड़ित किया गया था। इसा कारण यह जेल प्रसिद्ध हो गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।