होम OMG! इस महिला ने 2 बेटे और 1 बेटी का एक साथ दिया जन्म

उत्तर प्रदेश

OMG! इस महिला ने 2 बेटे और 1 बेटी का एक साथ दिया जन्म

एक महिला भारी भरकम पीड़ा सहकर बच्चे को जन्म देती है, लेकिन बलिया में जो हुआ वो ईश्वर के चमत्कार से कम नहीं होगा। यहां एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।

OMG! इस महिला ने 2 बेटे और 1 बेटी का एक साथ दिया जन्म

बलिया. एक महिला भारी भरकम पीड़ा सहकर बच्चे को जन्म देती है, लेकिन बलिया में जो हुआ वो ईश्वर के चमत्कार से कम नहीं होगा। यहां एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला ने 20 मिनट के भीतर एक के बाद एक तीनों बच्चों को जन्म दिया। महिला का परिवार तीन बच्चों के आने से काफी खुश है।

UP के बलिया जिले की बांसडीह स्थित रूकनपुरा की रीमा नाम की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टर दीपक और स्टाफ नर्स अनीता ने तीनों बच्चों की डिलिवरी करवाई।

डॉक्टरों के मुताबिक महिला ने 20 मिनट में दो लड़के और एक लड़की को जन्म दिया। पहले बच्चे का जन्म 7:31 में, दूसरे बच्चे का जन्म 7:42 मिनट में और तीसरे बच्चे का जन्म 7:51 मिनट पर हुआ। एक साथ जन्म की वजह से बच्चों का वजन थोड़ा कम है। तीनों बच्चे करीब 2.5 किलो के है। और मां व तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top