होम TikTok भारत में वापसी के लिए कर रहा तैयारी, IT के सारे नियम मानने को तैयार

युवातकनीकी

TikTok भारत में वापसी के लिए कर रहा तैयारी, IT के सारे नियम मानने को तैयार

पिछले साल जून 2020 में गलवान घाटी में चीन के साथ हुए विवादों के बाद भारत ने 250 एप्स को बैन कर दिया था। इनमें ज्यादातर एप चीन के थे।इन 250 मे से टिकटॉक भी था।

TikTok भारत में वापसी के लिए  कर रहा तैयारी, IT के सारे नियम मानने को तैयार

TikTok भारत में वापसी के लिए कर रहा तैयारी, IT के सारे नियम मानने को तैयार-

पिछले साल जून 2020 में गलवान घाटी में चीन के साथ हुए विवादों के बाद भारत ने 250 एप्स को बैन कर दिया था। इनमें ज्यादातर एप चीन के थे।इन 250 मे से टिकटॉक भी था। सरकार ने कहा था “ये ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं।

TikTok भारत में वापसी के लिए कर रहा तैयारी-

TikTok अभी भी भारत में अपनी वापसी की उम्मीद लगाकर बैठा है खबरों की मानें तो भारत के नए आईटी नियमों (New IT Rules) के चलते TikTok India अपनी वापसी को लेकर उम्मीद बांधता नजर आ रहा है। Economics Times में छपी खबर के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन (Joe Biden) के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में टिकटॉक (TikTok) पर बैन लगाने के ऑर्डर को रद्द कर दिया। ऐसे में TikTok पर मालिक कंपनी, ByteDance Inc. को भारत में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। 

TikTok(ByteDance)की तरफ से भेजी गई थी चिठ्ठी-

IT की एक रिपोर्ट के अनुसार बाइटडांस TikTok(ByteDance) ने जून के महीनें की शुरुआत में देश के IT मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी और उसमें ये बताया कि भले TikTok India अपना संचालन नहीं कर रहा हो, लेकिन इसके बाद भी वह पहले से नई इंटरमीडियरी गाइडलाइंस का पूरा पालन कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस पत्र को लिखने के बाद अब चीन की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ByteDance मंत्रालय की ओर से जवाब मिलने की आस लगाए बैठे है।

कोई जवाब नहीं मिला-

आपको बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जवाब भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक रूप से नहीं दिया गया है और न ही मंत्रालय ने इस पर कोई टिप्पणी की है। चीन से विवाद के बाद बैन किया गया था।  TikTok- पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीन के साथ झड़पों के बाद भारत ने 250 ऐप प्रतिबंधित कर दिए थे। इनमें से ज्यादातर ऐप चीनी मूल के थे । टिकटॉक भी इनमें शामिल था। भारत सरकार ने पहले सिर्फ 59 ऐप बैन किए थे फिर दूसरी सूची जारी कर 250 ऐप पर बैन लगाया गया था। जिनमें TikTok भी शामिल था।

Reuters की रिपोर्ट के मुतबिक-

इन सब के बीच Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी के वाणिज्य विभाग (Commerce) ने TikTok के खिलाफ लगे प्रतिबंधों की फिर से समीक्षा कर रहा है कि क्या वाकई इनसे देश को खतरा है और इन्हें बैन करना चाहिए। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन (Joe Biden) के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में टिकटॉक (TikTok) पर बैन लगाने के ऑर्डर को रद्द कर दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top